Lohri Special : बनायें चिरौंजी मखाने की खीर

by Pratibha Tripathi
415 views

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री
फुल क्रीम मिल्क- एक लीटर
चिरौंजी- एक कप (रात में भिगोया हुआ)
खोवा सहित गाढ़ा दूध- 3 बड़ा चम्मच
केला- 4 पका हुआ
शक्कर- एक कप
बादाम- 2 बड़े चम्मच

बनाने में समय- 30 से 40 मिनट

बनाने की विधि
भीगे हुए चिरौंजी का छिलका निकाल दें.
बादाम को भी संभव हो तो छील कर टुकड़ों में कर लें.
दूध को पैन में गर्म करके उसमें चिरौंजी डालें.
अब मावे वाले गाढ़े दूध को उसमें मिलायें.
केला को छीलकर उसे टुकड़ों में काट कर रख लें.
शक्कर को हल्की आंच पर भून कर चिरौंजी और दूध के मिश्रण में मिला लें.
अब अंत में एक प्लेट में खीर को परोसें और उस पर केले रखकर सजायें.
इसके उपर आप मखाना, बादाम टुकड़ों और दूसरे ड्राई फ्रूट को भी रख सकती हैं.
चिरौंजी मखाना खीर तैयार है.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment