Virushka विंटर वेकेशन और न्यूईयर सेलिब्रेशन करने को रवाना, शेयर की तस्वीर

by Anuj Pal
776 views

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ विंटर वेकेशन और न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हो चुकी हैं| अब विराट और अनुष्का ने यहां से सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं| तस्वीरों में बर्फ से ढके पहाड़ों पर सूरज की रोशनी के बीच विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं|

View this post on Instagram

❄️⛷😃

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं| तस्वीरों में विराट और अनुष्का दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं| तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान विराट कोहली ब्लैक गर्ल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं वहीं अनुष्का शर्मा ऑरेंज कलर के कपड़ों से ढंकी दिखाई दे रही हैं|

बताया जा रहा है कि इस दिनों ये दोनों स्व‍िट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहा है| उनकी ये तस्वीरें स्ताद शहर की हैं| इससे पहले विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ये कपल भूटान गया था| यहां से भी दोनों की बेहद सिंपल और खास तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हुई थीं|
बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं| व्रक फ्रंट में बिजी होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं|

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment