झटपट बनाएं, सब्जी और मेवे की टिक्की

by Yogita Chauhan
265 views

सामग्री :

200 ग्राम गाजर, 200 ग्राम फूलगोभी, 10 ग्राम हरी मिर्च (बीज निकाली हुई), 10 ग्राम अदरक का छोटा टुकड़ा, 10 ग्राम बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 200 ग्राम उबले आलू, 200 ग्राम मैश किया हुआ पनीर, 20 ग्राम बारीक कटा हुआ काजू, 20 ग्राम बारीक कटा हुआ पिस्ता, 20 ग्राम बारीक कटा हुआ बादाम, 10 ग्राम गरम मसाला, 2 तोरी केसर, 10 ग्राम बीज निकाली हुई पीली शिमला मिर्च, स्वादानुसार नमक, 40 मिली. तेल, 5 ग्राम चाट मसाला।

विधि :

1. आलू को छीलकर मसल लें। सभी सब्जियों को कस लें।

2. फिर तेल व चाट मसाला छोड़कर आलू के साथ सभी सामग्री और सब्जियों को अच्छी तरह मिलाएं।

3. अब तैयार मिश्रण से चपटी टिकिया बना लें।

4. धीमी आंच में तवे पर तेल डालकर गर्म करें और उसमें टिकिया को सुनहरा करें।

5. ऊपर से चाट मसाला बुरक दें।

6. इमली और पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment