घर में बनाऐ आलू चाट..

by Pratibha Tripathi
243 views

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

3 आलू, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, 1 टी स्पून चाट मसाला, 1/2 कप इमली की चटनी, 1/2 कप पुदीने की चटनी, 2 टे.स्पून हरा धनिया, तलने के लिए तेल.

सजाने के लिए: प्याज (बारीक कटी), टमाटर (बारीक कटा), अनार के दाने.

विधि :

आलू को चौकोर टुकड़ों में काट लें. एक पैन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो आलू को सुनहरा होने तक तले.

तले हुए आलू एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें.

स्वादानुसार पुदीने और इमली की चटनी भी डालकर मिक्स कर लें. गरमागरम आलू चाट प्याज, टमाटर और अनार के दानों से सजाकर सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment