श्रीलंकाई टीम पहुंची गुवाहाटी, रविवार को खेला जाना है पहला टी-20

by Anuj Pal
229 views

भारत और श्रीलंका के बीच 5 तारीख से गुवाहाटी में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है| ऐसे में इससे पहले ये कहा जा रहा था कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे विरोध को लेकर मैच को रद्द किया जा सकता है या कहीं और करवाया जा सकता है| लेकिन अब श्रीलंकाई टीम यहां मैच खेलने पहुंच चुकी है| मलिंगा एंड कंपनी कल शाम ही गुवाहाटी पहुंची| श्रीलंका की टीम पूरे सिक्योरिटी के साथ होटल पहुंची|

वहीं भारतीय टीम आज पहले टी20 के लिए गुवाहाटी पहुंचेगी| दोनों टीमों के पास ये ऑप्शन रहेगा कि वो ट्रेनिंग करें या न| असम क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने बयान में इस बात का जिक्र किया| असम में दिसंबर से ही जमकर सीएए के खिलाफ विरोध हो रहा है| ऐसे में कई अंडर 19 टीम के रणजी मैच और डोमेस्टिक मैचों को भी रद्द किया जा चुका है|

एसीए के सेक्रेटरी ने कहा कि यहां राज्य में सबकुछ नॉर्मल है| हम यहां 10 जनवरी से खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन करने जा रहा है जहां 7 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. दूसरे राज्यों की तरह फिलहाल यहां भी सबकुछ ठीक है| 39,500 की क्षमता वाले स्टेडियम में पहले ही 27000 टिकट बिक चुके हैं|

भारत को श्रीलंका के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है ऐसे में दूसरा टी20 इंदौर में 7 जनवरी से खेला जाएगा| जबकि फाइनल मैच 10 जनवरी को होगा|

दोनों टीमें

भारतीय टीम: विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषब पंत, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन

श्रीलंका टीम : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नाडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल जनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षा, ओश्डा फर्नाडो, वानिंडु हसारंगा, लाहिरू कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्षण संदकाना, कासुन रजिथा|

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment