घर पर चाय के साथ बनाइए अनियन रिंग्स

by Yogita Chauhan
983 views

अगर आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना चाहते हैं तो अनियन रिंग्स सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

आवश्यक सामग्री

ढाई कप मैदा
3 बड़े प्याज
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
डेढ़ बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
डेढ़ छोटा चम्मच चिली सॉस
1/2 छोटा चम्मच सोडा
तेल फ्राई करने के लिए
नमक स्वादानुसार

विधि

– अनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को गोलाकार में काट लें.
– अब एक कटोरी में मैदा, लाला मिर्च पाउडर, नमक, सोडा, टमाटर और टोमैटो सॉस और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
– तेज आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
– जब तेल गर्म हो जाए, प्याज रिंग्स को बेसन वाले घोल में डुबोकर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
– इस तरह से सभी रिंग्स को तल लें और आंच बंद कर दें.
– तैयार है अनियन रिंग्स. टोमैटो केचप के सर्व कर दें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment