मिनटों में बनाइए धनिया और पुदीना की चटनी..

by Pratibha Tripathi
482 views

धनिया और पुदीना की चटनी सभी को काफी पसंद होती है. यह खाने के स्वाद में चारचांद लगा देती है और इसे बनाना तो मिनटों का काम है. तो लीजिये बनाना सिखें धनिया और पुदीना की चटनी…

एक नज़र
2 – 4 लोगों के लिए
समय : सिर्फ 20 मिनट

आवश्यक सामग्री
एक छोटी कटोरी पुदीने की पत्तियां
एक छोटी कटोरी धनिया पत्ती
आधा इंच अदरक का टुकड़ा
आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार काला नमक
पानी जरूरत के अनुसार

विधि
– सबसे पहले धनिया और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें.
– अब नमक और नींबू को छोड़कर बाकी की सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में एक साथ डालकर महीन पीस लें.
– तैयार है धनिया और पुदीना की मिक्स चटनी .
– नमक और नींबू का रस मिलाकर खाने के साथ सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment