हांगकांग के लोग पिंजरों में रहते हैं, किराया है बेहद महंगा

by Pratibha Tripathi
304 views

आपने सुना होगा कि जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है… साथ ही जब आप चिड़ियाघर घूमने गए होंगे तो आपने ये नाजरा देखा भी होगा… लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि इंसान पिंजरे के अंदर रह रहे हों… लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग सच में पिंजरों में रहते हैं… अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है… जिस देश में लोग पिंजरे में रहते हैं उस देश का नाम है हांगकांग.. यहां के लोग पिंजरे में रहते हैं… दरअसल, इन पिंजरों में वो लोग रहते हैं जो महंगे घर खरीदने में सक्षम नहीं हैं… ऐसे में इन लोगों के पास रहने के लिए एक ही विकल्प बचता है और वो है ये पिंजरे… लेकिन ये पिंजरे भी इन लोगों को आसानी से नहीं मिलते, इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है… मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है… इन पिंजरों को खंडहर बन चुके मकानों में रख दिया जाता है जिसके बाद यहां लोग रहते हैं… इन पिंजरों के अंदर एक-एक अपार्टमेंट में 100-100 लोग रहते हैं.. साथ ही एक अपार्टमेंट में महज 2 ही टॉयलेट होते हैं… ऐसे में लोगों को पैसे देने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है… लोग यहां सोने के लिए गद्दे नहीं बिछाते बल्कि बांस की चटाई का इस्तेमाल करते हैं… इन लोगों के लिए यहां दिन काटना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कोई और विकल्प न होने के चलते मजबूरी में यही रास्ता नजर आता है…

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment