घर पर बनायें बैंगन का भरता

by Pratibha Tripathi
344 views

कितने लोगों के लिए : 8

सामग्री :

2 बड़े बैंगन,
3 प्याज (मध्यम आकार की),
5 हरी मिर्च,
2 टमाटर,
5-6 कली लहसुन,
2 टे.स्पून सरसों का तेल,
1 चुटकी हींग,
नमक स्वादानुसार,
2 टे.स्पून हरा धनिया.

विधि :

बैंगन को भून लें. प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और लहसुन को भी आंच पर भून लें.

बैंगन का छिलका उतार दें. प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग डालने के बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भून लें.

अब इसमें बैंगन, टमाटर और नमक डालकर 2 मिनट तक पकायें. बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म लिट्टी के साथ सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment