Recipe: हरा भरा पनीर

by Yogita Chauhan
411 views

सामग्री 

500 ग्राम कॉटेज चीज, 2 टे.स्पून घी।

ग्रीन मसाला बनाने के लिए:

तीन चौथाई कप हरा धनिया, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, 6 काली मिर्च, 6 लौंग, 1 टे.स्पून दालचीनी पाउडर, 2 टे.स्पून नींबू का रस, 2 टे.स्पून सेंधा नमक।

विधि 

पनीर को एक-एक इंच के टुकड़ों में काट लें। अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में सेंधा नमक और नींबू का रस भी डाल दें। अब इस पेस्ट में पनीर के टुकड़ों को लपेट लें।

कड़ाही में घी गर्म करें जब घी गर्म हो जाये तो पनीर के टुकड़ों को तल लें और गर्मागर्म पनीर टॉमेटो सॉस हरी चटनी के साथ सर्व करें।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment