गणेश चतुर्थी स्पेशल- आसान विधि से बनाना सीखिए नारियल के मोदक

by Yogita Chauhan
235 views

मोदक को गणेश भगवान प्रिय प्रसाद माना जाता है। गणेश पूजा के अवसर पर मोदक ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। सबसे ज्यादा नारियल के मोदक बनाए जाते हैं। तो आज हम एक आसान विधि के जरिए बनाना सिखाएंगे मोदक

सामग्री

दो कप नारियल का बूरा/पाउडर

दो कप कंडेंस्ड मिल्क

एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू

एक छोटा चम्मच घी1

विधि

नारियल के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक काड़ाही में घी गर्म करें। अब नारियल का बूरा/पाउडर डालकर 10 सेकेंड तक चलाते हुए भूनें। फिर तय समय बाद कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं और लगातार चलाते हुए 1से 2 मिनट पकाएं।

अब इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें। ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण के ठंडा होते ही मोदक के सांचे में घी लगाए और मिश्रण के बीच में काजू डालकर सांचा बंद कर दें। अब तैयार हैं नारियल के मोदक।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment