क्रीमी पास्ता सलाद रेस्पी

by Pratibha Tripathi
284 views

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

एल्बो पास्ता-100 ग्राम,
टमाटर-1 (बारीक कटा हुआ),
हरी शिमला मिर्च- 1/2 (बारीक कटी),
लाल शिमला मिर्च-1/2 (बारीक कटी),
पीली शिमला मिर्च-1/2 (बारीक कटी),
ब्लैक ऑलिव-1 टीस्पून,
प्याज-1/2 (बारीक कटा),
मेयोनीज-200 ग्राम,
क्रीम-100 मिग्रा

विधि :

एक पैन में थोड़ा पानी, नमक और पास्ता डालकर ब्वॉयल कर लें.
फिर पास्ता को पानी से निकालकर तुरंत ठंडे पानी से धोकर अलग रख लें.
एक बाउल में उबला हुआ पास्ता, सभी सब्जियां, मेयोनीज और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 15 मिनट तक पास्ता सलाद को फ्रिज में रख दें.  15 मिनट बाद निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment