टेस्टी भरवां बैंगन

by Pratibha Tripathi
981 views

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

8 छोटे बैंगन,
8 छोटे आलू छिले हुए,
2 प्याज,
2/3 कप कसा हुआ नारियल,
4 टे.स्पून कटे हुए काजू,
8 लौंग,
8 काली मिर्च,
1/2 टी स्पून चीनी,
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,
1 टी स्पून हल्दी पाउडर,
1 टी स्पून इमली का पेस्ट,
8 टे.स्पून तेल,
2 टे.स्पून साबुत धनिया,
3 टे.स्पून हरा धनिया (बारीक कटा),
नमक स्वादानुसार.

विधि :

एक पैन में 2 टे.स्पून तेल डालकर लौंग, साबुत धनिया और काली मिर्च डाल दें. थोड़ी देर चलाकर उसमें लंबे टुकड़ों में कटी प्याज डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें.

अब इसमें नारियल डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें और ठंडा होने दें. अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें. अब प्रत्येक बैंगन को लंबाई में काट लें लेकिन ऊपर से जुड़ा रहने दें.

अब ग्राइंडर में पिसे प्याज और नारियल के मिश्रण में काजू, नमक, लाल मिर्च, चीनी, हल्दी और इमली का पेस्ट मिलाकर बैंगन में भर दें. बचे हुए मसाले में आलू को लपेट लें. एक पैन में तेल डालकर गरम होने दें, अब इसमें बैंगन और आलू डालकर धीमी आंच पर पकाये. गरमागरम बैंगन रोटी के साथ सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment