कुछ हटकर है ‘स्टफ्ड खजूर’ की रेसिपी

by Yogita Chauhan
624 views

जैसा कि हम सब जानते हैं खजूर हर तरीके से सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है तो आज बनाएंगे इससे बनने वाली बेहतरीन और हटकर डिश स्टफ्ड खजूर।

सामग्री :

250 ग्राम खजूर, 2 टेबलस्पून ताज़ी क्रीम या खोया, कुछ रंग-बिरंगी चेरीज़, कुछ बादाम के बारीक कटे स्लाइसेज़, कुछ अखरोट, थोड़ा सा नारियल का बूरा, 250 ग्राम चीनी, कुछ गुलाब की पंखुड़ियां

विधि :

सबसे पहले खजूर में से बीज को अलग कर लें। अब इसे पानी और चीनी के घोल को डालकर दो तार की चाशनी तैयार करें।
खजूर पक जाए तो इसे मलमल के कपड़े से पोछकर चाशनी में थोड़ी देर के लिए डाल दें।
एक बोल में खोया, चेरीज़, बादाम, नारियल का बूरा और अखरोट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसे खजूर के बीचों-बीच स्टफ्ड कर दें।
ऊपर से बारीक कटी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर गॉर्निश करना न भूलें।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment