पुराने अंदाज में नजर आए गोविंदा, देखें कॉमेडी फिल्म ‘फ्राइडे’ का ट्रेलर

by Pratibha Tripathi
576 views

बॉलीवुड के कॉमेडियन एक्टर गोविंदा इन दिनों अपने आने वाली फिल्म ‘फ्राइडे’ की शूटिंग में बिजी हैं और हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. गोविंदा इस फिल्म में बहुत जल्द फिल्म ‘फुकरे 2’ के कॉमेडियन एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्कीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में गोविंदा और वरुण के साथ दिगंगना सूर्यवंशी, प्रभ्लीन संधू, विजेंद्र काले भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.

फिल्म ‘फ्राईडे’ के ट्रेलर में गोविंदा का रोल रसिक मिजाज है और इस फिल्म में वरुण शर्मा नकामयाब सेल्समैन का किरदार निभा रहे हैं, जो हार कर अपने जीजा यानी गोविंदा के घर चला जाता है. जहां गोविंदा और वरुण के जबरदस्त डॉयलॉग सुनने को मिल रहा है.

ट्रेलर को देखकर अंदाज लग रहा है कि गोविंदा फिर एक बार अपने पुराने अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ और ‘सैंडविच’ जैसी कई फिल्मों में गोविंदा ने दो-दो हीरोइन के साथ रसिक अदांज में नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में जीजा और साले की जबरदस्त केमेस्ट्री को दिखा गया है. आप भी देखें वीडियो-

बता दें, कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘फ्राइडे’ लेकर आ रहे अभिनेता गोविंदा का कहना है कि एक आउटसाइडर होकर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने की उनकी यात्रा कई साथी कलाकारों को प्रेरित कर सकती है.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment