Kerala Famous मलाबार प्रॉन्स करी

by Pratibha Tripathi
278 views

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :
झींगा मछली- 50 मध्यम आकार की छिलके उतारी और साफ की हुई
हरा आम- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक- बारीक पत्तर में कटा 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च- 4 से 5 एक या दो टुकड़ों में कटी हुई
शोरबा बनाने के लिए
नारियल (भूसी)- 1
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
जीरा के दाने- चम्मच
मेथी पाउडर- ¼ चम्मच
छोटे प्याज- 8 से 10
करी पत्तियां- 4 – 5
नमक- स्‍वादानुसार
नारियल तेल- 1 चम्मच

विधि :
प्रॉन्स को मिट्टी के बरतन में रखें. इसमें आम के टुकड़े और कटी हुई मिर्च डालें. नमक और थोड़ा पानी डालें. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें.
अब बरतन को बंद कर के आग पर रखें, और थोड़ी देर तक पकाएं.
अब इसमें आधे कप पानी के साथ पिसा मसाला डालें और इसे तेज आंच पर पकाएं. बीच बीच में थोड़ा चलाते रहें.
अब इसमें करी पत्ता डालें. जब यह उबलने लगे आंच धीमी कर दें. अंत में थोड़ा तेल डालकर इसे पांच मिनट तक पकाएं.
मलाबार प्रॉन्स करी तैयार है इसे चावल या मलाबार पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment