चंदन (Sandalwood) के बारे में सभी लोग जानते हैं। चंदन की लकड़ी काफी महंगे दामों में बेची जाती है।
इसका उपयोग कई प्रकार की चीजों में की जाता है जैसे हवन, पूजन, सौंदर्य प्रोडक्ट, आयुर्वेद, सुगंधित तेल बनाने इत्यादि। क्या आपको इसकी खेती के बारे में पता है? चंदन की खेती देश में बहुत ही कम भूभाग पर की जाती है।
चंदन महंगा होने का एक यही सबसे बड़ा कारण है। अगर कोई भी व्यक्ति एक पेड़ को लगाता है तो उसकी आसानी से पांच लाख रुपए तक की इनकम बैठे-बैठे हो जाती है। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं जो व्यक्ति जितना अधिक भूभाग पर इसकी खेती करेगा उतना ही अधिक पैसा अर्जित करेगा।
हरियाणा के एक चंदन की खेती करने वाले किसान ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चंदन के एक पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 12 साल का समय लग जाता है। एक एकड़ में लगभग 600 से अधिक चंदन पेड़ लगाए जा सकते हैं। अगर इनकम की बात करें तो लगभग 12 साल में 30 करोड़ रुपए से अधिक कमाए जा सकते हैं। चंदन के पेड़ को किसी भी जगह लगाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो इसको गार्डन में भी लगा सकते हैं। चंदन की लकड़ी की कीमत समय-समय पर बदलती रहती है। अगर आप भी चंदन की खेती या फिर कुछ पेड़ लगाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-
Sandalwood: पानी से सुरक्षा करें

Sandalwood
अगर आप चंदन के पेड़ को लगाने की सोच रहे हैं तो आपको यह बात जरूर ध्यान रखना चाहिए कि चंदन के पेड़ को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए पेड़ को पानी से सुरक्षित स्थान पर ही लगाएं। चंदन के पेड़ को समतल स्थान पर ही लगाना चाहिए। उबड़ खाबड़ स्थान पर पेड़ लगाने से पानी भर जाता है जिससे जड़ों को काफी मात्रा में नुकसान पहुंचता है। अगर आप सोच रहे हैं कि चंदन का पौधा कहां पर मिलेगा तो, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की ओर से चंदन के पौधे बेचे जाते हैं। हालांकि, सरकार ने वर्तमान समय में चंदन के निर्यात पर पूर्ण रूप रोक लगा रखी है। चंदन के निर्यात का काम कोई भी प्राइवेट कंपनियां नहीं कर सकती हैं। यह केवल भारत सरकार ही कर सकती है। अगर आपका पेड़ तैयार हो गया है तो सबसे पहले आपको वन विभाग की टीम को बताना होता है कि चंदन का पेड़ काटने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद काटने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।
तेजी से बढ़ते हैं पौधे

Sandalwood
अगर चंदन के पेड़ की देखभाल सही तरीके से की जाए तो यह पेड़ काफी तेजी से बढ़ता है। चंदन के पौधे को साल के किसी भी माह में लगाया जा सकता है। हालांकि सर्दियों के मौसम में लगाने के लिए मना किया जाता है। पौधे की देख रेख करने के लिए किसी प्रकार का खर्चा भी नहीं होता है। चंदन के पौधे को हफ्ते में मात्र दो से तीन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इससे अधिक पानी पेड़ को नुकसान पहुंचा सकता है।
