फ्रूट्स विद मेवा शेक करें ट्राई, ये है कुछ हटकर

by Jyotiprakash
221 views

क्या आपने कभी फल और मेवे का टेस्ट साथ लिया है. अगर नहीं तो आप फल और मेवे दोनों का बेहतरीन स्वाद भला कैसे मिस कर सकते हैं..तो जल्दी से जानें इसकी ये रेसिपी..

सामग्री

एक केला
आधा सेब
आधा चीकू
एक चौथाई पपीता
एक छोटा चम्मच केसर
एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
500 ग्राम दूध
100 ग्राम ड्राई-फ्रूट्स (काजू, बादाम, मुनक्का, पिस्ता)
एक बड़ा चम्मच क्रीम
एक चौथाई गिलास नारियल पानी

विधि

फ्रूट्स मेवा शेक बनाने के लिए सबसे पहले मेवों को दूध में एक घंटे के लिए भिगोकर रखें. इसी बीच सारे फलों को काटकर रख लें. मीडियम आंच में एक पैन में दूध को गाढ़ा होने तक गर्म कर लें. अब एक मिक्सर जार में क्रीम, फलों के टुकड़े, दूध, आधा छोटा चम्मच केसर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, नारियल पानी और मेवे डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. फ्रूट्स मेवा शेक तैयार है. ठंडा कर इलायची पाउडर, केसर, क्रीम और थोड़े से मेवे से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें. ये आपके घर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आएगा..

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment