गर्मी में बनाइए अंकुरित मूंग का हेल्दी रायता

by Yogita Chauhan
794 views

अंकुरित मूंग खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसे आप न केवल स्प्राउट्स के तौर पर बल्कि इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री

आधा कप अंकुरित मूंग
एक कप दही
एक बड़ा चम्मच भुना-पिसा जीरा
एक बारीक कटी हरी मिर्च
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटा चम्मच काला नमक
पानी जरूरत के अनुसार
सजावट के लिए
एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें.
– अब दही में अंकुरित मूंग , भुना-पिसा जीरा, हरी मिर्च, काला नमक और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
– तैयार है अंकुरित मूंग का रायता. ठंडा होने के लिए इसे फ्रिज में रख दें.
– रायते को ठंडाकर हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
नोट:
– आप चाहे तो अंकुरित मूंग के साथ खीरा, टमाटर, गाजर या उबले आलू भी डाल सकते हैं.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment