मनपसंद टॉपिंग वाला पिज्जा

by Pratibha Tripathi
523 views

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :
ब्रेड- 8-10,
सूजी- 1 कटोरी,
प्याज- 1/2 कप (बारीक कटा),
शिमला मिर्च- 1/2 कप (बारीक कटा),
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी),
पत्तागोभी- 1/2 कप (बारीक कटा),
टमाटर- 2 (बारीक कटा),
दूध- 1 कप,
काली मिर्च- 2 चम्मच,
नमक- स्वादानुसार,
मोजरैला चीज- 1 कप कद्दूकस किया हुआ,
टमैटो सॉस- 2 चम्मच

विधि :
एक बाउल में सूजी और दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स कर कम से कम 15-20 मिनट रख देंगे.
अब इसमें शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, पत्तागोभी, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, नमक, काली मिर्च डाल कर मिक्स करें.
अब ब्रेड के सख्त किनारे निकाल लेंगे और उस पर ये मिक्सचर फैलाएं ऊपर से चीज़ भी डालेंगे.
माइक्रोवेव को 5 मिनट पहले प्रीहीट कर लें. अब माइक्रोवेव के तवे पर घी फैलाएं और उसपर ब्रेड को रखें. अब इसे 10 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें.
अब इसे निकालकर शेप में काटें और सॉस के साथ सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment