नाश्ते में ऐसे बनाएं साउथ की फेमस डिश अप्पम

by Yogita Chauhan
783 views

साउथ इंडिया की फेमस डिश है अप्पम. साउथ में अक्सर इसे नाश्ते में खाया जाता है. वहां के लोग इसे डिनर में खाना भी पसंद करते हैं. अप्पम मूल रूप से श्रीलंका की डिश है, लेकिन भारत के तमिलनाडु और केरल में इसे बहुत बनाया जाता है.

आवश्यक सामग्री

1 कप चावल
2 कप नारियल, कद्दूकस किया हुआ
3 टेबलस्पून चीनी
1/2 टीस्पून खमीर (ईस्ट)
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले एक बाउल में चावल और नारियल को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
– फिर इसमें नमक और चीनीर डालकर मिक्सर में पीस लें.
– अब इसमें ईस्ट डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें.
– अब इसे एक और बार मिक्सर में पीस लें और 4-5 घंटे के लिए ढककर रख दें.
– अब एक पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर पैन गरम करें.
– पैन के गरम होते ही इसमें एक कड़छी मिश्रण डालें और फैला लें.
– अप्पम के एक तरफ से सिक जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.
– तैयार है अप्पम. इसे सर्विंग प्लेट पर निकालकर सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment