आज के युग में जहां छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में जन्म होते से ही स्मार्टफोन नजर आता है, वहीं हमारे कामों के लिए जहां मशीनें दिखाई देती हैं, हर काम को जल्दी व बिना परेशानी के किया जाता है। तकनीकी सुविधाओं से मेहनत और समय दोनों बच जाते हैं और हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया है।
टेक्नोलॉजी क्या है?

What is technology?
टेक्नोलॉजी मनुष्य की बनाई हुई एक ऐसी कला है, जिसका उपयोग करके हम अपना समय और मेहनत बचा कर काम को आसान से कर सकते हैं। हमारी हर समय की जरूरत है जैसे स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इंटरनेट, टीवी, वाशिंगमशीन आदि।
टेक्नोलॉजी का अर्थ है?
टेक्नोलॉजी का हिंदी अर्थ प्रौद्योगिकी है जिसका अर्थ है विज्ञान का किसी भी तरीके से उपयोग करना है। किसी काम को करने में अलग अलग तरीके अपनाना ही प्रौद्योगिकी है। प्रौद्योगिकी के अंदर प्रोडक्ट बनाने के लिए कौशल और तरीका होना चाहिए जो किसी भी काम को आसान बना दें।
टेक्नोलॉजी के प्रकार
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, संचार टेक्नोलॉजी, नेटवर्क टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी, कृषि टेक्नोलॉजी, शिक्षा टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी आदि।
टेक्नोलॉजी इन सब चीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Essentials of Technology
हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व
जैसे कंप्यूटर से बहुत सारे काम आसानी से संभव हो गए हैं जिससे हमारा समय और मेहनत दोनों बच जाते है। इसने घर के कामों को आसान बना दिया है। किसी भी चीज का आदान-प्रदान और रिसर्च जैसी चीजें बहुत ही आसान हो गई हैं। किसी भी सामान को घर बैठे पसन्द कर, खरीद कर अपने घर पर ही उपलब्ध करा सकते हैं।
ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी
इससे मनुष्य अपने काम के लिए किसी भी वक्त कहीं भी प्लेन, बाइक, कार, बस से किसी भी जगह पहुंच सकता है। और किसी भी सामान को घर बैठे अपने घर पा सकते है। कोई भी सामान कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है ।
नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी
आज के युग में टेक्नोलॉजी बहुत ही सुविधाजनक माध्यम है जैसे मैसेज, वीडियो, वीडियो कॉल, कांफ्रेंस, मीटिंग्स अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स, डाटा, शेयर करना घर बैठे संभव हो गया है। किसी भी घटना या कार्यक्रम की जानकारी हम घर बैठे तुरंत ही किसी के पास भी पहुंचा सकते हैं।
शैक्षिक प्रौद्योगिकी
आज के समय जहाँ बच्चे किताब के साथ कम और स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर के साथ ज्यादा नजर आते हैं। इस समय की मांग के अनुसार शिक्षा को और भी सरल और मनोरंजक बना देती है। प्रौद्योगिकी संसाधनों से शिक्षा प्राप्त करना आसान होता जा रहा है। हर सवाल, हर टॉपिक का हल यूट्यूब, गूगल जैसे कई चैनलों पर उपलब्ध है।
आज के समय के चलते डिजिटल माध्यम से पढ़ाई भी कराई जा रही है, जिससे घर बैठे विद्यार्थी को शिक्षण सामग्री प्राप्त हो जाती है। इतनी बड़ी महामारी के चलते भी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी है। इसी प्रकार कई प्रकार से प्रौद्योगिकी हमारे जीवन को सरल और उज्जवल बनाने में बहुत हद सहायक है।
प्रौद्योगिकी आधुनिकरण
आधुनिक भारत के विकास के लिए आविष्कार बहुत जरूरी है दूसरे देशों से अधिक मजबूत होने के लिए हमें तकनीकों की जरूरत है। आज के मनुष्य के लिए बिना तकनीक के रहना आसान नहीं है। घर बैठे इतना सरल जीवन मिल पाना तकनीकों के बिना संभव नहीं। प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
