TUBELIGHT SONG: जब भाई से जुदा होने पर रो पड़े सलमान

by Jyotiprakash
187 views

बॉलीवुड फिल्म ट्यूबलाइट का तीसरा गाना तिनका-तिनका रिलीज कर दिया गया है. गाने में सलमान भाई सोहेल के जंग पर जाने से फूट-फूट कर रो रहे हैं.

ऐसे में इस इमोशनल गानें में आप दो भाईयों के बीच का प्यार देख सकते हैं. गाने को राहत फतह अली ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में आपको ओमपुरी की झलक भी देखने को मिलेगी.

इससे पहले नाच मेरी जान और रेडियो सॉन्ग रिलीज किया गया था. जिसमें सलमान और सोहेल का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला था. लेकिन अब यह सॉन्ग आपको काफी इमोशनल कर देगा.

बता दें कि फिल्म इंडो-चाइना वॉर पर बनी है. सलमान फिल्म में मंद बुद्धि के किरदार में हैं, जिन्हें अपने भाई (सोहेल खान) से बेहद प्यार है. या फिल्म 25 जून को रिलीज कि जाएगी.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment