जेनेलिया कुछ यूं करने जा रही हैं वापसी, देखें Video सॉन्ग

by Pratibha Tripathi
365 views

बॉलीवुड की जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की आनेवाली मराठी फिल्म ‘मौली’ के होली गीत ‘धुवुन ताक’ में साथ नजर आएंगे. दोनों ने चार साल बाद साथ काम किया है. रितेश ने आपने फैन्स के लिए जेनेलिया के साथ अपने गीत का वीडियो साझा किया. उन्होंने अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्दे पर उनका जादू अब भी पहले की तरह ही बरकरार है. उन्होंने ट्वीट किया, “नया गीत जारी हुआ. ‘धुवुन ताक’- चार साल बाद बाइको (पत्नी) जेनेलिया के साथ काम किया, पर्दे पर उनका जादू अब भी वैसा ही है.”

जेनेलिया ने चार साल पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘लाइ भारी’ के फेस्टिव ट्रैक में अतिथि भूमिका निभाई थी. ‘तेरे नाल लव हो गया’, ‘तुझे मेरी कसम’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए रीतेश और जेनेलिया ने वर्ष 2012 में शादी की थी. रियान और राहील नाम के उनके दो बेटे हैं. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मौली’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

बता दें, साल 2012 में रितेश और जेनेलिया ने शादी की थी. इन दोनों स्टार्स के दो बेटे भी हैं. वहीं, गिफ्ट देने के मामले में जेनेलिया भी पीछे नहीं. जेनेलिया ने रितेश के 40वें जन्मदिन पर उन्हें Tesla X गाड़ी गिफ्ट की थी. रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात साल 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद जोड़ी ‘तेरा नाल लव हो गया (2012)’ में साथ नजर आई.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment