‘स्त्री’ से डरने से बच गये हो तो ये video देखिए, ‘लुप्त’ हो जाएंगे

by Pratibha Tripathi
245 views

इन दिनों हर तरफ़ डर का माहौल है. एक के बाद एक हमें डराने के लिये फिल्म बड़े या छोटे परदे पर आ रही हैं ऐसी ही एक और फिल्म आ रही है एक और फिल्म लुप्त. हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया. एक ज़माने में रॉक एंड रोल डांस के मास्टर जावेद जाफरी इस फिल्म के जरिये लुप्त की सच्ची घटना को दिखायेंगे.

फिल्म में उनका रोल नींद न आने की गहन बीमारी (क्रॉनिक इनसोमनिया) से ग्रस्त आदमी का है. इस कारण उन्हें वो लोग भी दिखते हैं जो बाकी किसी को नहीं दिखते. ये ट्रेलर यहां देखिए-

https://www.youtube.com/watch?v=IrvtrGuqDnY

प्रभुराज की लिखी और निर्देशित की लुप्त, एक हॉरर फिल्म की तरह ही है. डरावनी आवाजें, अजीब अजीब घटनाएं और डर की सारी सामग्री इस फिल्म में डाल दी गई है. ऑफ़िस में भूत, सड़क पर भूत और फिर लुप्त लेकिन विलुप्त नहीं. जावेद के अलावा इस फिल्म में विजय राज, करण आनंद, मीनाक्षी दीक्षित और निक्की वालिया भी हैं. ये फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

 

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment