VIDEO: महेश भट्ट की फिल्म जलेबी का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

by Yogita Chauhan
391 views

फिल्‍म निर्माता महेश भट्ट लंबे समय बाद अपनी नई फिल्‍म ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्‍ट ऑफ लव’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्‍म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें एक बार फिर महेश भट्ट के फ्लेवर वाली कहानी की झलक नहीं आ रही है।

ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी फिल्म ‘जलेबी’ से वापसी की है। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट वरुण मित्रा बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर पिछले कई दिनों से चर्चा में रहा है। पोस्टर में फिल्म का लीड कपल ट्रेन में किस करता नजर आ रहा है। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में दिखाई गई कहानी की झलक के अनुसार रिया चक्रवर्ती दिल्‍ली घूमने आती हैं और उनके गाइड हैं वरुण मित्रा। बेहद मस्‍तमौला अंदाज वाली रिया को वरुण से प्‍यार हो जाता है और वह खुद उन्‍हें आगे से प्रपोज करती हैं। इसके बात बाते आगे बढ़ती है और दोनों की शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद रिया अपने करियर के लिए दिल्‍ली से निकल आगे बढ़ना चाहती और वरुण अपने परिवार को नहीं छोड़ना चाहता। रिश्‍तों की इसी कशमकश को फिल्‍म ‘जलेबी’ में दिखाया गया है। आप भी देखें इस फिल्‍म का ट्रेलर।

यह एक इमोशनल लब स्टोरी है जिसकी कहानी में ट्विस्ट दिखाया गया है। फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रड्यूस किया है और पुष्पदीप भारद्वाज ने इसका डायरेक्शन किया है। यह फिल्म इस साल 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment