सामने आया अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ का नया पोस्टर, 3 दिन बाद लॉन्च होगा ट्रेलर

by Yogita Chauhan
542 views

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘टोटल धमाल’ को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने जरुर आ रही है। बता दें कि फिल्म ‘सिम्बा’ के बाद अजय अब इस मल्टीस्टारर फिल्म के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार है। कुछ देर पहले ही अजय ने इस फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज कर दिया है। सामने आए इस पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। साथ ही इस नए पोस्टर के जरिए ही अजय ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की भी जानकारी दे दी है।

सामने आए इस पोस्टर में अजय के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है। इस पोस्टर में जिस अंदाज में अजय, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा नजर आ रहे है, उससे साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी किसी जंगल के इर्द गिर्द घूमने वाली है।

इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है कि आज से होगा सिर्फ टोटल धमाल। सबसे खतरनाक एंडवेंचर के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर 21 जनवरी को सामने आएगा।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment