जानें, कैसी है प्रियंका के ‘जेठ-जेठानी’ जो और सोफी की लव स्टोरी

by Yogita Chauhan
233 views

इन दिनों इंटरनेट पर शादी की ही खबरें छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सात फेरे लेकर एक दूसरे के होने को तैयार हैं।

इसके अलावा एक और खूबसूरत कपल है जो इन दिनों लोगों को रिलेशनशिप गोल्स देता नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर की लवस्टोरी की। यह कपल इस समय निक और प्रियंका की शादी के लिए इंडिया आए हुए हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

सोफी ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ की सांसा स्टार्क के रोल के लिए पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा जो अपने पॉप रॉक बैंड ‘जोनस ब्रदर्स’ के लिए काफी मशहूर हैं। इस बैंड में उनके अलावा केविन और निक हैं। वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहे हैं और अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं।

चाहे बात हैलोवीन पार्टी की हो, नीदरलैंड में कॉन्सर्ट या रोमांटिक डिनर डेट की… ये कपल हमेशा साथ दिखा है जिससे ये पता चलता रहा है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। इतना ही नहीं ये दोनों अक्सर ट्रैवेल भी साथ ही करते हैं। पैरिस, मियामी और यहां तक कि द मेट गाला भी दोनों ने साथ ही में अटेंड किया था।

इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। लेकिन ये स्टोरी यहीं खत्म नहीं होती है। इन दोनों नें इसी साल सितंबर में एक डॉग भी अडॉप्ट किया। डिज्नी टॉय स्टोरी से इंस्पायर्ड मैचिंग टैटू भी दोनों ने बनाया है। जो जोनस की कलाई पर ‘ टू इनफिनिटी’ का टैटू बना है तो वहीं सोफी की कलाई पर ‘ऐंड बियॉन्ड’ के टैटू हैं। इसी से पता चलता है कि एक दूसरे के लिए इनका प्यार किसी भी इमैजिनेशन से परे है।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment