सफेद सूट में कंगना राणावत, देखें Photos

by Pratibha Tripathi
589 views

इस सीजन में कंगना राणावत ने वाइट कलर अपना लिया है. हाल में कंगना अल्बम लॉन्च इवेंट में तरुण टहलियानी की डिजाइन की हुई वाइट साड़ी में दिखाई दी थीं.

अब कंगना ने खूबसूरत वाइट सलवार कमीज में अपनी तस्वीर शेयर की है. इस समय कंगना अपनी अगली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं.

इस पूरी ऑल वाइट ड्रेस में कंगना काफी खूबसूरत लग रही हैं. कंगना ने कुर्ते के ऊपर फ्लोरल प्रिंट वाला दुपट्टा भी डाला है. कंगना की इस वाइट ड्रेस में इसकी सलवार ट्रांसपैरंट है. इसके साथ ही कंगना ने मोतियों का नेकलेस और न्यूड मेकअप किया है जिसमें वह कर्ली बालों के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं. देखें, कंगना का यह लेटेस्ट लुक:

बता दें कि कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ आने वाली 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अंकिता लोखंडे भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म के कुछ भाग का डायरेक्शन कंगना रनौत ने भी किया है…

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment