वाणी कपूर ने संजय दत्त और रणवीर कपूर को लेकर कही ये बात….

by Yogita Chauhan
288 views

अभिनेत्री वाणी कपूर ने फिल्म ‘शमशेरा’ में अपने को-स्टार संजय दत्त और रणवीर कपूर की तारीफ की है। अभिनेत्री ने दोनों को कमाल का अभिनेता और बेहतरीन इंसान बताया है। वाणी ने आईएएनएस से कहा, “वे बेहतरीन एक्टर हैं और कमाल के इंसान भी।

वे प्यारे और डाउन टू अर्थ हैं। संजय सर बेहद प्यारे और सुपर स्वीट हैं। जिन अभिनेताओं की फिल्म में बेहद पसंद करती हूं, उनमें से एक रणवीर हैं और मैंने हमेशा एक दर्शक के रूप में उनके कार्य को सराहा है।”

यश राज फिल्म प्रोडक्शन की ‘शमशेरा’ सन 1800 की कहानी है, जिसमें वाणी खास भूमिका में हैं। करण मल्होत्रा ने ‘शमशेरा’ का निर्देशन किया है। फिल्म डाकुओं के एक समूह की है जो अपने अधिकारों के लिए और देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेता है। फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment