घर पर झटपट बनाइए स्वादिष्ट जलेबी

by Divyansh Raghuwanshi
957 views

जलेबी एक स्वादिष्ट पकवान है, जो पूरे भारत में पसंद की जाती है। कई जगह पर जलेबी को रबड़ी और दही के साथ दिखाया जाता है। गुजरात में जलेबी और फाफड़ा विशेष रूप से खाया जाता है। उत्तर भारत में समोसा और जलेबी को पसंद किया जाता है। जलेबी को मैदे के साथ बनाया जाता है। बेसन और सूजी से भी बनी जलेबी स्वादिष्ट होती है। मिष्ठान के रूप में जलेबी शादी, पार्टी और किसी भी समारोह में विशेष रुप से बनाई जाती है।

स्वादिष्ट जलेबी के लिए घोल बनाने की सामग्री

  • एक कप दही
  • एक कप मैदा
  • 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
  • बेकिंग पाउडर
  • जलेबी का रंग या चुटकी भर हल्दी
  • एक कप पानी

जलेबी की चाशनी बनाने की सामग्री

  • एक कप शक्कर
  • एक कप पानी
  • 1 टी स्पून नीबू का रस
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • पांच से सात के 
  • थोड़ा सा केसर

स्वादिष्ट जलेबी बनाने का तरीका

जलेबी बनाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले मैदा को छान लें। उसके बाद 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर और दही डालकर अच्छी तरह से घोल तैयार करें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को अच्छी तरह से हिला कर मिलाएं जिससे उस में गांठ ना रहे।

घोल को एक प्लेट से ढक कर 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर खमीर उठने के लिए रख दें। घोल में खमीर उठ जाने के बाद एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से फैट लें। जलेबी बनाने के लिए जलेबी की बोतल या जलेबी बनाने वाले कपड़े में घोल को डाल दें।

स्वादिष्ट जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि

जलेबी की चाशनी को तैयार करने के लिए गहरे पतीले में चीनी, केसर, इलायची पाउडर और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। चाशनी इस तरह पकाएं कि हल्की एक तार की चाशनी बन जाएं। चाशनी बन जाने पर उसमें नींबू का रस मिलाकर गैस बंद कर दें।

चाशनी ठंडी हो जाने पर जलेबी बनाना शुरू करें। गैस पर तेल गर्म करने के लिए रखे। टोमेटो केचप की साफ बोतल में हथेली की कोन बना कर पेस्ट को भर लेते हैं। गर्म तेल की कढ़ाई में पेस्ट को गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार देते है। अब मध्यम आंच पर जलेबी को दोनों तरफ से करारी और कुरकुरे होने तक तल लेते हैं। तली हुई जलेबी को चासनी में डालकर 1 मिनट तक डुबोकर रखें। उसके बाद सभी जलेबी निकालकर रख देते हैं। इस तरह से झटपट गरमा गरम कुरकुरी जलेबी दही या राबड़ी के साथ खा सकते हैं।

जलेबी बनाते समय कुछ सावधानियां

  • करारी जलेबी बनाने के लिए घोल को अच्छी तरह बनाएं। जलेबी का बैटर ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ज्यादा पतला इस बात का ध्यान रखें।
  • चाशनी ज्यादा गाढ़ी नहीं बनाना चाहिए। चाशनी गाढ़ी होने पर जलेबी मैं अंदर नहीं भरेगी।
  • जलेबी में पीला रंग मिलाने पर अच्छा रंग आता है।
  • जलेबी के स्वाद में बदलाव के लिए केसर या इलायची पाउडर डाल देने से जलेबी सुगंधित बनेगी।
  • जलेबी का आकार अच्छा बनाना चाहिए।

 

चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट भारतीय कोथे और पास्ता

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment