घर में ऐसे बनाया जाता है शाही टुकड़ा

by Pratibha Tripathi
351 views

घर में ऐसे बनाया जाता है.. शाही टुकड़ा दूध और मेवों से. ये पौष्‍ट‍िक होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट भी होता है. मेहमान आने पर आप इसे स्‍वीट डिश में भी रख सकते हैं.

एक नज़र
कितने लोगों के लिए : 2 – 4
समय : 30 मिनट से 1 घंटा

आवश्यक सामग्री
डेढ़ लीटर दूध
100 ग्राम शक्कर
50 ग्राम मावा
1 ग्राम केसर
2 ब्रेड स्लाइस
3 ग्राम पिस्ता
3 ग्राम काजू
आधा लीटर घी

विधि
– दूध में शक्कर डालकर तब तक उबालें जब तक दूध आधा न हो जाए.
– इसमें मावा और केसर मिलाकर आंच से उतार लें. एक दूसरे पैन में घी गरम करके ब्रेड को फ्राई कर लें.
– फिर इसे उबले हुए दूध में डालें. इसे प्लेट में निकालकर काजू और पिस्ता से गार्निश करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखें. ठंडा होने पर सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment