अमिताभ बच्चन और सलमान खान लडेंगे TRP की जंग, दर्शक होंगे कन्फयूज

by Yogita Chauhan
236 views

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते ये शो पहले के मुकाबले और मजेदार होने जा रहा है। शो में ​इस बार सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट भी शामिल होने जा रहे हैं।

इस दफा शो में विचित्र जोड़ियों समेत कुल 21 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। इससे भी दिलचस्प यह है कि शो की टाइमिंग भी बदल दी गई है। ‘बिग बॉस 12′ रात 10.30 बजे के बजाय अब 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा और इसके चलते टीवी पर भूचाल आने की स्थितियां बन रही हैं। दरअसल 9 बजे किसी भी चैनल के लिए प्राइम टाइम होता है और इस दौरान हर चैनल अपना सबसे पॉपुलर शो ही टेलिकास्ट करता है।

‘बिग बॉस 12’ को रात 10.30 बजे के बजाय 9 बजे टेलिकास्ट करने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया है। 9 बजे टेलिकास्ट होने के चलते सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ को अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (सोनी टीवी) से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

इसके अलावा 9 बजे ही ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ (सोनी सब), ‘कृष्णा चली लंदन’ (स्टार प्लस) और ‘कुमकुम भाग्य’ (जी टीवी) जैसे पॉपुलर शो भी ‘बिग बॉस’ के सामने किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होंगे। ऐसे में दर्शकों के सामने भी यह समस्या है कि वह आखिर किस शो को देखे और किसे मिस करे।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment