एग बोट की रेसिपी है मजेदार और टेस्टी

by Pratibha Tripathi
920 views

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

हॉट डॉग्स- 4,
अंडे- 4,
हरी शिमला मिर्च- 1/2 कप (बारीक कटी),
लाल शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी),
प्याज- 1 (बारीक कटा),
धनिया पत्ती- बारीक कटी,
नमक- स्वादानुसार,
काली मिर्च- स्वादानुसार,
ऑलिव ऑयल मेयोनीज़- 4 चम्मच

विधि :

ओवन को 18 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. हॉटडॉग बन्स के बीच में खाली जगह बना लें.

अब एक बाउल में अंडा तोड़कर डालें. उसमें हरी, लाल शिमला मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती, नमक और काली मिर्च डाल अच्छे से फेंटे.

अब बन में खाली किए जगह पर ऑलिव ऑयल मेयोनीज़ लगाएं और इसके ऊपर अंडे वाला मिक्सचर डालें. अब इसे 15-20 मिनट प्रीहीट ओवन में रख बेक करें.

तैयार है आपके एग बोट.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment