झटपट पर बनाऐं ब्रेड पुडिंग

by Pratibha Tripathi
308 views

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :
6 स्लाइस ब्रेड,
100 ग्राम मक्खन,
1/2 लीटर दूध,
125 ग्राम चीनी,
2-3 छोटी इलायची पाउडर,
10 ग्राम किशमिश,
1 अंडा 100 ग्राम डबल क्रीम.

विधि :
1. सभी स्लाइस पर अच्छी तरह से मक्खन लगाएं. उसे ट्रे में सजा कर रखें. दूध को धीमी आंच पर आधा होने तक पकाएं. डबल क्रीम, चीनी और किशमिश मिलाकर अच्छी तरह चलाते हुए कुछ देर पकाएं.
2. जब उबलने लगे तो अंडे को फेंटकर मिलाएं. लगातार चलाती रहें ताकि गुठली न बनें.
3.अब दूध मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर उडेले. उसके बाद उसे फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें. एक घंटा फ्रिज में रखकर सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment