अब घर पर ही बनाये मॉलिगेटॉनी सूप

by Pratibha Tripathi
201 views
सामग्री :
2 टीस्पून कुकिंग ऑयल,
2.5 कप रेडीमेड वेजिटेबल ब्रोथ,
½ कप लाल मसूर की दाल,
¼ कप चावल,
2 टुकड़ों में कटी गाजर,
2 बारीक कटी सेलेरी स्ट्रिक्स,
2 बारीक कटे टमाटर,
1 बारीक कटा सेब,
½ कप बारीक कटा प्याज,
1 टीस्पून गार्लिक पेस्ट,
गार्निशिंग के लिए कुछ भुने हुए करी पत्ते
विधि :
एक सॉसपैन में सारी चीज़ें डालकर एक साथ पकने के लिए रख दें.
इसे धीमी आंच पर करीब एक घंटे तक पकाएं.
जब सूप आधा रह जाए तो बोल में सर्व करें.
ऊपर से चावल, भुना हुआ करी पत्ता और नींबू की स्लाइस रखना न भूलें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment