टेस्टी और सेहत से भरपूर सेब की खीर

by Pratibha Tripathi
211 views

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

सेब- 500 ग्राम (मीडियम साइज के)
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
चीनी-100 ग्राम
काजू- 2 बड़े टीस्पून (बारीक कटा)
किशमिश- 2 बड़े टीस्पून
पिस्ता- 1/2 छोटी टीस्पून
इलायची पाउडर-1
टीस्पून
बेकिंग सोडा- 2 चुटकी

विधि :

सबसे पहले सेब को धोकर छील लें और बीज निकालकर कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में दूध को उबालें।
उबाल आने पर इसे चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वह आधा न हो जाए।
अब दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
उसके बाद दूध में कद्दूकस किया हुआ सेब डालें और चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक पका लें।
अब इसमें चीनी और मेवे डालें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक पका लें।
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
इसे सर्विंग बाउल में निकालें और गरमा -गरम या ठण्डी सर्व करें।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment