घर में ऐसे बनाइए खीरा, आलू और मूंगफली का सलाद

by Pratibha Tripathi
338 views

हम सभी खाने के साथ सलाद खाना बेहद जरूरी होता है. यह पचाने में आसान होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक होता है.

एक नज़र
कितने लोगों के लिए : 2 – 4
समय : सिर्फ 20 मिनट

आवश्यक सामग्री
दो खीरा
दो आलू (उबले हुए)
एक कप मूंगफली
तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
एक छोटा चम्मच नमक
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर चीनी (चाहें तो)
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
सजावट के लिए
एक बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

विधि
– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम कर मूंगफली डालकर भून लें और आंच बंद कर दें.
– मूंगफली के ठंडा होने के बाद इसे दरदरा पीस लें.
– अब खीरे को धोकर छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
– खीरे के बाद आलू के छिलके उतारकर इन्हें भी छोटे टुकड़ों में काट लें.
– अब एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
– चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
– ऊपर से नींबू का रस निचोड़कर हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment