कॉफी और दालचीनी से घर में बनाइए हेल्दी स्मूदी

by Pratibha Tripathi
227 views

वैसे तो सर्दी में चाय और कॉफी ज्यादातर लोग पीते हैं. अगर कॉफी से कुछ और भी हेल्दी बनाना है तो स्मूदी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए दूध, प्रोटीन पाउडर और दालचीनी लगेगी.

एक नज़र
कितने लोगों के लिए : 1 – 2
समय : 5 से 15 मिनट

आवश्यक सामग्री
2 1/2 कप टोंड मिल्क
2 टेबल स्पून वनीला प्रोटीन पाउडर
1 टीस्पून इंस्टैंट कॉफी पाउडर
1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
3 आइस क्यूब्स (ऑप्शनल)
मिक्सर ग्राइंडर

विधि
‌- मिक्सर ग्राइंडर जार में दूध , प्रोटीन पाउडर, कॉफी पाउडर और आइसक्यूब डालकर एक मिनट तक ब्लेंड कर लें.
– तैयार स्मूदी को दो गिलासों में निकाल लें.
– इन पर एक-एक चुटकी दालचीनी पाउडर छिड़कर पीएं या सर्व करें.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment