ये है दुनिया का सबसे बड़ा मेंढक

by Pratibha Tripathi
472 views

गोलियथ प्रजाति का मेंढक एक अजूबा है.. ये पहली बार नहीं है कि गोलियथ को देखा गया है, ये अनोखी प्रजाति फिर से सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि इसपर शोध किया गया है…. बर्लिन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा किए गए Research में इन मेंढकों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं… शोध में पता चला है कि ये खास प्रजाति रहने के लिए खुद ही छोटा सा तालाब बनाते हैं… Research में ये बात सामने आई है कि तालाब का निर्माण करते समय ये मेंढक दो-दो किलो का वजनी पत्थर भी हटा लेने में सक्षम है… इन मेंढकों का वजन 3.3 किलो तक और लंबाई 34 सेंटीमीटर यानी 13 इंच तक होती है… अपने बच्चों को बचाने के लिए ये तालाब में झाग बना देते हैं ताकि कोई जानवर बच्चों को नुकसान न पहुंचा सकें…

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment