प्लास्टिक कचरे से बना सबसे बड़ा चरखा

by Pratibha Tripathi
472 views

देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम तेजी से चलाई जा रही है…लोग इस मुहिम में बढ़-चढ़  कर हिस्सा ले रहे है…..राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोगों ने अपना सहयोग देकर प्लास्टिक का  यूज न करने का संदेश दिया…… वही देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोयडा में कलाकरो द्वारा 16 किलो के एक चरखे का निर्माण किया है……. चरखे के निर्माण मे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल किया  गया है …… इस चरखे को प्लास्टिक कचरे से बना दुनिया का सबसे बड़ा चरखा बताया जा रहा  है…..आपको बता दे कि यह चरखा 14 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा है…..गांधी जयंती के मौके पर चरखे  का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा ने किया…….नोएडा  प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, यह चरखा नोएडा के सेक्टर-94 स्थित महामाया फ्लाईओवर के  पास ग्रीन एरिया में लगाया गया है……..चरखा लोगों को प्लास्टिक के सही उपयोग के प्रति जागरुक करने  के लिए लगाया गया है….साथ ही नोएडा अथॉरिटी का दावा है, कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक वेस्ट चरखा है…. इस चरखे को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है…….

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment