चंडीगढ़ की शान है यहां का रॉक गार्डन

by Pratibha Tripathi
346 views

आपने दुनिया भर में बहुत से गार्डन के बारे में सुना और देखा भी होगा.. लेकिन आज हम आपको भारत के ऐसे गार्डन के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे… ये गार्डन भारत में पंजाब के चंडीगढ़ शहर में है.. चंडीगढ़ की पहचान और चंडीगढ़ की शान यहां का रॉक गार्डन दुनिया के सबसे ज्यादा फेमस गार्डन्स में शुमार है.. भारत के मशहूर रॉक आर्टिस्ट नेकचंद ने वेस्ट मटीरियल से करीब 40 एकड़ में इस गार्डन को तैयार किया था.. चंडीगढ़ में सुखना झील के निकट स्थापित रॉक गार्डन टूरिस्टों के बीच काफी फैम्स है… इसके बनने के पीछे की कहानी भी उतनी ही खास है…

आइए इसके बारे में आपको बताते हैं… चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन एक काफी फैम्स टूरिस्ट प्लेस है… ये एक स्कल्पचर गार्डन है…. इसकी स्थापना नेक चांद सैनी के द्वारा की गई थी…. इसलिए इसे नेक चांद रॉक गार्डन भी कहा जाता है… ये गार्डन 40 एकड़ एरिया में फैला हुआ है… इस गार्डन के संस्थापक नेक चांद का निधन 90 वर्ष की आयु में हो गया था… इस गार्डन की खासियत ये है कि यह गार्डन कूड़े, कर्कट, सिरैमिक, प्लास्टिक बोतलों, पुरानी चूडिय़ों शीशों और पुराने टाइल्स इतियादि की मदद से बनाया गया है…

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment