Dream Girl Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना- नुसरत भरुचा की ‘ड्रीम गर्ल’ ने चार दिन में कमाए 50 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

by Yogita Chauhan
299 views

Dream Girl Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसी का नतीजा है कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। तरण ने लिखा है कि फिल्म ने सोमवार के दिन 7.43 करोड़ की कमाई की है और अब इसकी कुल कमाई 52 करोड़ ते पास पहुंच गई है।

बता दें कि आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का कुल बजट करीब 30 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से लागत से लगभग दोगुनी कमाई कर ली है। इसके कलेक्शन को देखते हुए यह साफ हो गया है कि इस हप्ते तक फिल्म की कमाई 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कॉमेडी ड्रामा होने के बावजूद फिल्म समीक्षकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। ‘ड्रीम गर्ल’ से पहले आयुष्मान खुराना ‘बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान )’, ‘अंधाधुन’, ‘बधाई हो’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

 

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment