धूम मचायेगा, अक्षय की फिल्म का ये मोनोबीना गाना, देखें Video

by Pratibha Tripathi
256 views

अक्षय कुमार और मौनी राय की फिल्म ‘गोल्ड’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म गोल्ड का नया गाना लॉन्च किया गया है. गाने का नाम मोनोबीना है. इसके पहले फिल्म का एक और गाना ‘नैनों ने बांधी’ रिलीज हुआ था.

फिल्म ‘गोल्ड’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है. टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि 200 साल तक हम अंग्रेजी राष्ट्रगान के लिए खड़े होते रहे, लेकिन एक आदमी के ख्वाब ने अंग्रेजों को हमारे राष्ट्रगान पर खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया. उस अकेले आदमी से अक्षय कुमार की ओर इशारा किया गया है.

फिल्म में 1948 में हॉकी में पहला गोल्ड जीतने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में अक्षय हॉकी कोच के रोल में हैं. इसे रीना कागती ने डायरेक्ट और रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म से मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. अक्षय और मौनी के अलावा इस फिल्म में कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल हैं. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment