नेहा कक्कड़ ने डांस फ्लोर पर किया धमाल, दिखाया ऐसा कारनामा कि वीडियो हो गया Viral

by Yogita Chauhan
804 views

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मोहताज नहीं. बॉलीवुड की पॉपुलर और सेंसेशनल सिंगर नेहा कक्कड़  एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों की फेवरेट बनीं. वैसे, नेहा को अक्सर आपने गाते हुए सुना होगा. पहली बार वह डांस फ्लोर पर उतरीं और अपनी कातिलाना अदाएं दिखाई.

नेहा ने अपने छोटे भाई टोनी कक्कड़ के लेटेस्ट गाने ‘लूडो (Ludo)’ पर डांस किया और इसका वीडियो फैन्स के साथ साझा किया. नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने छोटे भाई टोनी कक्कड़ के गाने को प्रमोट कर रही हैं. इस वीडियो में भी नेहा कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस (Melvin Louis) के साथ ‘लूडो’ गाने पर थिरक रही हैं.

यहां देखें वीडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=Mg7C_wJsXz4

मेल्विन लुईस के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 2 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था. इसे अब तक 10 लाख बार देखा जा चुका है. वीडियो के आखिर में नेहा कक्कड़ काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. नेहा कह रही हैं कि उन्होंने पहली बार डांस किया है और यह सिर्फ मेल्विन की वजह से पूरा हो पाया है. बता दें, टोनी कक्कड़ का गाना ‘लूडो’ यूट्यूब पर हिट हो चला है. इसे अब तक 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में ‘काला चश्मा’ और ‘लड़की ब्यूटीफुल’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. वह इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को जज कर रही हैं.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment