अनुष्का शर्मा की ‘सुई धागा’ देख पति विराट कोहली ने ऐसे किया रिएक्ट

by Yogita Chauhan
288 views

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर ‘सुई-धागा’ 28 सितंबर को रिलीज हुई है। गुरुवार को मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में अनुष्का के पति विराट कोहली भी पहुंचे थे। फिल्म देख विराट ने कहा कि इस फिल्म ने उनका दिल चुका लिया है और उन्हें अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। विराट ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है और यह फिल्म रोलर-कोस्टर राइड की तरह है।

विराट ने ट्वीट कर कहा, “मैंने बीती रात दूसरी बार ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ देखी और मुझे यह पहली बार से कहीं ज्यादा अच्छी लगी। काफी भावुक उतार-चढ़ाव वाली फिल्म है और फिल्म में सभी ने शानदार काम किया है।”

 

विराट ने कहा कि फिल्म में वरुण और अनुष्का ने बेहतरीन काम किया है।

उन्होंने आगे लिखा, “मौजी बेहतरीन था, लेकिन ममता के किरदार ने मेरा दिल चुरा लिया। उनके किरदार से आपको प्यार हो जाएगा। अनुष्का तुम पर गर्व है। इस फिल्म को देखने नहीं भूलें, दोस्तो।”

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment