5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया डांस, आप भी देखें VIDEO

by Pratibha Tripathi
345 views

पंजाबी फिल्‍म ‘लॉन्‍ग लाची’ का पहला गाना और इस फिल्‍म का टाइटल ट्रैक जैसे ही रिलीज हुआ, तब से लेकर अब तक ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने पर और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं.

फिल्‍म ‘लॉन्‍ग लाची’ में एक्‍टर एमी विर्क, पंजाबी एक्‍ट्रेस नीरू बाजवा और अंबरदीप सिंह मुख्‍य किरदार में हैं. इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था.

इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक डांसर कनिष्का द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी साल 17 मई को यूट्यूब पर Kanishka Talent Hub द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 61,498,059 देखा जा चुका है.

देखें Video

दरअसल कनिष्‍का एक डांसर हैं और अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. ऐसे में नए गाने पर कनिष्‍का के इस डांस को यूट्यूब पर खासी तारीफ मिल रही है.

 

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment