Video: तापसी ने ईव-टीजर्स को कुछ इस अंदाज में सिखाया सबक

by Jyotiprakash
228 views

फिल्म पिंक में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह ईव-टीजर्स को अपने अंदाज में सबक सिखा रही हैं.

दरअसल, इन दिनों महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़खानी को देख कई लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. अब तो बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं और वह बेहतर तरीके से इन छेड़खानी की वारदातों को खत्म करने के लिए आवाज उठा रहे हैं.

अब तापसी अपने इस मैसेज के जरिए ईव-टीजर्स को कड़ा सबक दिया हैं. दरअसल जूम स्टूडियो की तरफ से तापसी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ईव-टीजर्स के खिलाफ निशाना साधा है.

आपको बता दें कि तापसी ने अपनी फिल्म ‘पिंक’ में भी महिलाओं के साथ समाज में होने वाले बुरे बर्ताव को सामने लाने की कोशिश की थी और अक्षय कुमार के साथ फिल्म नाम शबाना में भी समझाया था कि महिलाएं किसी से कम नही होती.

यहां देखें विडियो:

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment