आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने भी CAA और NRC को लेकर किया ट्वीट

by Anuj Pal
444 views

उत्तर से पूरब और पश्चिम से दक्षिण चारो तरफ जहां भी देखिये वहां CAA और NRC को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है| देश के कई राज्यों में इन विरोधों के चलते कई लोगों और पुलकर्मियों की जान भी चली गई है| ऐसे हालातों को देखते हुए हर कोई अपने-अपने सुझाव दे रहा है और राजनीतिक पार्टियाँ अपनी रोटियां सेख रही हैं| इस मुद्दे पर तो बॉलीवुड के लोगों ने भी कमेंट किये| बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| इस ट्वीट में सोनी राजदान ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है| सोनी राजदान ने ट्वीट कर कहा, “पुलिस हड्डियां तोड़ रही है, कारों को तोड़ रही है, वाहनों को वंडल्स जला रहे हैं| पुलिस ने कई राज्यों में लोगों को गोली मार रही है|”

सोनी राजदान ने आगे लिखा, “सीएम ने बदला लिया और भगदड़ मच गई| भारी संख्या में नागरिक देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं| कशमीर के नेताओं को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया है| अर्थव्यवस्था? बेरोजगारी? अच्छे दिन? भारत.” सोनी राजदानके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

बता दें, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है| जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी नागरिकता कानून को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं| नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी प्रदर्शन हुआ था, जिसमें कई सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया था|

 

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment