दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के सामने कूदा शख्स, देखें Video

by Pratibha Tripathi
274 views

दिल्ली के चिड़ियाघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है….. यहां एक शख्स शेर के बाड़े में घुस गया और उसके सामने बैठ गया… इस दौरान शेर ने उसकी ओर झपटने की भी कोशिश की लेकिन उससे पहले शख्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है…. जानकारी के मुताबिक शख्स को कोई चोट नहीं लगी है … सख्स की इस हरकत के बाद उसे निज़ामुद्दीन थाने ले जाया गया और पुछताछ की गई…… पुलिस का कहना है कि शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं…… कुछ लोग इसे शख्स की हिम्मत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पागलपन बता रहे है….. आपको बता दे कि पिछले दिनों भी एक ऐसा ही वीडियों सामने आया था जिसमें अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू में एक महिला मस्ती-मस्ती में शेर के बाड़े में कूद गई थी, जब शेर सामने आया तो वो उसे चिढ़ाने लगी थी…..

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment